नालंदा :- भारतीय जनता पार्टी, नालंदा जिलाध्यक्ष ई. रविशंकर प्रसाद सिंह ने बिहार शरीफ महानगर उत्तरी मंडल के अध्यक्ष अमरेश कुमार की पार्टी के प्रति समर्पण एवं लगन को देखते हुए उन्हें नालंदा जिला मीडिया सह प्रभारी के दायित्व के रूप में एक और प्रभार सौंपा है। 13 जनवरी को राणा विगहा स्थित भाजपा जिला कार्यालय में अमरेश कुमार को प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष पाठक, लोक सभा प्रभारी कुमार राघवेंद्र एवं जिलाध्यक्ष ई. रविशंकर प्रसाद सिंह ने नियुक्ति पत्र देते हुए प्रसन्नता जाहिर करते हुए बधाई एवं शुभकामना प्रदान किया। एक और जिम्मेवारी पाकर अमरेश कुमार ने कहा खुशी एवं आभार प्रकट करते हुए कहा कि पार्टी के कार्यों में सदैव निष्ठापूर्वक कार्य करने में सदैव सक्रिय रहने का प्रयास करता रहता हूं। भारतीय जनता पार्टी में मेहनती कार्यकर्ताओं का सम्मान होता है। माननीय जिलाध्यक्ष जी एवं समस्त जिला समिति के पदाधिकारी गण एवं समस्त कार्यकर्ता बंधु को विश्वास दिलाता हूं कि उनकी आकांक्षाओं पर खरा उतरने का भरपूर प्रयास करूंगा। हम सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी को अधिक से अधिक मजबूत बनाने में अपना सक्रिय योगदान करें और हम सभी मिलकर 2024 में तीसरी बार माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को प्रचंड विजय दिलाएं एवं 2025 बिहार विधानसभा चुनाव में बिहार में भाजपा की सरकार बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। जिला उपाध्यक्ष अमित गौरव, श्यामकिशोर प्रसाद सिंह, जिला मंत्री रवि राज, साबो देवी, डा आशुतोष कुमार, अमरजीत वर्मा, रजनीश कुमार, सत्यम राज, विश्वनाथ कुमार, तरूण कुमार, सौरव जैन, संदीप कुमार, बब्लू सिंह, सूरज चंद्रवंशी, शिवम भारती, अनूप कुमार साव,डा धीरेंद्र नारायण सिंहा, ललन कुमार, सूरज कुमार, मनीष कुमार, मनिकांत पासवान, आलोक कुमार, प्रेम सागर पासवान, राहुल मेहता, आजाद कुमार, आर्यन साव, प्रतीक राज, सन्टू कुमार सुजीत कुमार, विक्रम गुप्ता, रवि प्रकाश, चंदन कुमार, विपीन सिंह सहित कई भाजपा नेताओं एवं शुभचिंतकों ने नए दायित्व की बधाई एवं शुभकामना प्रदान किया।