
नालंदा :- मकर संक्रांति एवं रविवार को लेकर शहर का एकमात्र रमणीक स्थल हिरण पर्वत पर शहरवासियों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही लोग परिवार, दोस्तों और प्रियजनों के साथ हिरण पर्वत पहुंचने लगे।हिरण्य पर्वत पर लोग सूर्य देव की दर्शन करते भी दिखे। इसके अलावा, लोग यहां बैठकर शहर का मनोरम दृश्य देखते हैं और प्रकृति का आनंद लेते हैं। रविवार होने के कारण इस दिन भीड़ और भी अधिक थी। लोग यहां सुबह से शाम तक रहे और मस्ती करते रहे। हिरण्य पर्वत पर लोगों की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। पुलिस बल की तैनाती की गई थी और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई थी। पर्वत पर लोगों की भीड़ को देखकर शहरवासियों में खुशी की लहर है। लोग कहते हैं कि यह शहर का एकमात्र रमणीक स्थल है और यहां आकर लोगों को बहुत आनंद आता है।