
नालंदा :- लव कुश रथ यात्रा रविवार को बिहारशरीफ के श्रम कल्याण मैदान पहुंची। यहां भाजपा नेता डॉ आशुतोष कुमार, अमरेश कुमार, प्रज्ञा भारती, प्रफुल पटेल, अमर राजपूत के अलावा सैकड़ों की संख्या में राम भक्तों ने रथ यात्रा का भव्य स्वागत किया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने भगवान राम और सीता की आरती की। रथ यात्रा के संयोजक नूतन पटेल ने कहा कि इस रथ यात्रा में नरेश महतो, प्रभारी सतीश कुशवाहा, मुकेश वर्मा, शिव पूजन सहाय, धीरेंद्र कुशवाहा, अंबिका चौधरी का सम्मान किया गया। लव कुश रथ यात्रा 2 जनवरी को पटना के भाजपा कार्यालय से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के द्वारा भगवा झंडा लहरा कर शुरू की गई। बिहार के लव – कुश समाज का मानना है कि भगवान श्री राम उनके पूर्वज हैं। इसलिए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासनकाल में 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा होना है। लव कुश समाज पूरे बिहार में जनजागरण करते हुए 22 जनवरी को अयोध्या पहुंचेंगे और वहां भगवान श्री राम का दर्शन कर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करेंगे।