
अस्थावां। थाना क्षेत्र के निजामपुरा गांव के पूर्व पैक्स अध्यक्ष कुमार गौरव को स्थानीय पुलिस ने कालाबाजारी के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष लालमणि दुबे ने बताया कि 4 महीने पहले कुमार गौरव निजामपुरा गांव के पैक्स अध्यक्ष थे, जो कि इस बार की चुनाव हार गए। इसके बाद विभाग द्वारा पॉश मशीन जमा करने को कहा गया। लेकिन विभाग के आदेश का अवहेलना कर पूर्व पैक्स अध्यक्ष ने पॉश मशीन जमा नहीं किया और लगभग 2200 किलोग्राम अनाज को अवैध रूप से बेच दिया। इस संबंध में पूर्व पैक्स अध्यक्ष कुमार गौरव के ऊपर थाना में प्राथमिक की दर्ज कराई गई थी। इस आधार पर रविवार को छापेमारी कर पूर्व पैक्स अध्यक्ष को गिरफ्तार करते हुए पॉश मशीन को जप्त कर लिया गया है।