राजगीर : सोमवार को 29-नालंदा लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के सफल आयोजन के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी (डीएम) सह जिलाधिकारी शशशांक शुभंकर और पुलिस अधीक्षक (एसपी) अशोक मिश्र की संयुक्त अध्यक्षता में RICC, राजगीर में 173-राजगीर (अनुसूचित जाति) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत की गई तैयारीयों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में निम्नलिखित विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। मतदान केंद्रों पर एएमएफ (मूलभूत सुविधा) यथा शौचालय, पेयजल, विद्युत, भवन की मरम्मती, मतदान केंद्र तक पहुंच पथ, भेद्य मैपिंग, अर्धसैनिक बलों के आवासन की व्यवस्था। 20-40% से कम प्रतिशत वाले मतदान केंद्रों पर प्रचार प्रसार। SST/TOLL/ NAKA, नाका/ चेक पोस्ट/ डिस्पैच सेंटर एवं बज्रगृह के लिए चिन्हित स्थलों पर व्यवस्था। निरोधात्मक कार्रवाई के तहत सीआरपीसी के धारा 107, 110, सीसीए का प्रस्ताव।
वही जिलाधिकारी ने निम्नलिखित निर्देश दिया है जिसमे शिक्षा विभाग द्वारा सभी विद्यालयों में अवस्थित मतदान केंद्रों में भवन मरम्मती, शौचालय, पेयजल आदि का शत प्रतिशत कार्य करना सुनिश्चित करेंगे। सभी मतदान केंद्रों पर पेयजल/ शौचालय आदि क्रियाशील है, इसका प्रमाण भी शिक्षा विभाग द्वारा दिया जाएगा। इपिक वितरण के संबंध में पोस्ट ऑफिस से स्पष्टीकरण किया जाएगा। वहीं एसपी ने निर्देश दिया कि भेद्य टोला/क्रिटिकल बूथ/ आर्थिक रूप से कमजोर बस्ती में दबंगई/ बल का प्रयोग करने वालों, डराने धमकाने और पैसा बांटने वालों को ग्राउंड स्तर पर निरीक्षण कर चिन्हित किया जाएगा और उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, नगर आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, सहायक समाहर्ता, सभी कोषांग के नोडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी सेक्टर पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।
Related Stories
April 5, 2024