नालंदा :- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को 9वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर उनके पैतृक गांव कल्याण बीघा में लोगों ने जमकर जश्न मनाया। ग्रामीणों ने अबीर-गुलाल लगाकर, मिठाइयां बांटकर और नाच-गाकर खुशियां मनाईं। ग्रामीणों का कहना था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार “किंग मेकर” हैं। वह जिधर रहेंगे उनकी सरकार बनेगी। ग्रामीणों ने कहा कि राजद के साथ काम सही तरीके से नहीं हो रहा था। महागठबंधन में नीतीश कुमार असहज महसूस कर रहे थे। बीजेपी के साथ “डबल इंजन” की रफ्तार से विकास की गाड़ी आगे बढ़ेगी। कल्याण बीघा के ग्रामीणों के लिए यह एक ऐतिहासिक दिन था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नालंदा की इन्हीं राजनीतिक गलियारों से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी। पहली बार नीतीश कुमार हरनौत विधानसभा से विधायक भी बने थे। उसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। शपथ ग्रहण समारोह के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि वह बिहार के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि वह विकास की गति को तेज करने के लिए काम करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार को एक विकसित राज्य बनाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि वह बिहार को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में विकास के नए आयाम प्रदान करेंगे।
Related Stories
April 5, 2024