
नालंदा:- श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा संपर्क अभियान की शुरूआत रविवार को रामसेवकों की टोली द्वारा बिहार शरीफ के वार्ड संख्या 20 अंतर्गत मंसूर नगर, बड़ी पहाड़ी से किया गया। इसके पूर्व रुद्रेश्वर महादेव मंदिर में सर्वप्रथम भगवान भोलेनाथ को राम मंदिर का अक्षत, फोटो एवं आमंत्रण पत्र समर्पित किया गया। उसके बाद घर घर जाकर मुहल्लेवासियों के बीच वितरित करते हुए 22 जनवरी को अपने घर को दीपावली की तरह सजाने एवं रामज्योति जलाने का आग्रह किया गया। इसी प्रकार मां दुर्गा मंदिर में मां दुर्गा को समर्पित कर आशानगर मुहल्ले में घर- घर संपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान लोगों में जबर्दस्त उत्साह देखा गया। इस अवसर पर पूर्व नगर कार्यवाह राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ सह विधायक प्रतिनिधि शिवम राज, उप नगर कार्यवाह राजेश कुमार, भारतीय जनता पार्टी बिहार शरीफ महानगर उत्तरी अध्यक्ष अमरेश कुमार, नगर उपाध्यक्ष विश्वनाथ कुमार, नगर मंत्री गौरी देवी, भाजपा जिला मंत्री रंजु कुमारी, भारतीय मजदूर संघ प्रदेश मंत्री अशोक कुमार, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रतीक राज, अभाविप सोशल मीडिया प्रमुख सत्यम कुमार, पिंटू गुप्ता, अमन राज, संतोष कुमार, धर्मेंद्र कुमार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे़।