![](https://mahuanews.in/wp-content/uploads/2023/12/IMG-20231228-WA0100.jpg)
नालंदा :- इस्लामपुर थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक ललन सिंह की तबीयत बिगड़ने से उनके निजी आवास पर मौत हो गई। दरअसल ललन सिंह 1 साल पूर्व रहूई में योगदान देने के बाद इनका तबादला इस्लामपुर थाना कर दिया गया था। देर रात रात्रि गश्ती करने के बाद ललन सिंह ड्यूटी समाप्त कर अपने निजी आवास गए। जहां अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई स्थानीय पुलिसकर्मियों के सहयोग से ललन सिंह को अस्पताल में भारतीय कराया गया। जहां चिकित्सको ने ललन सिंह को मृत्यु घोषित कर दिया।इस्लामपुर थानाध्यक्ष चंद्रशेखर ने बताया कि ललन सिंह की मौत कैसे हुई इस बात की जानकारी नहीं हो सकी।फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया।