नालंदा :- भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष, भारत रत्न स्व अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर सोमवार को भाजपा बिहार शरीफ महानगर उत्तरी के अध्यक्ष अमरेश कुमार के नेतृत्व में शहर के प्रसिद्ध हिरण्य पर्वत पर बूथ संख्या 218 के अन्तर्गत हिरणेश्वर धाम मंदिर के निकट भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, श्रद्धांजलि एवं संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मौके पर मंदिर के आसपास सफाई करते हुए कई पौधों का रोपण किया। उसके बाद पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के तैल चित्र पर माल्यार्पण, पुष्पांजलि, दीप प्रज्वलित कर नमन करते हुए उन्हें स्मरण कर देश सेवा हेतू सदैव तत्पर रहने के लिए संकल्प लिया। वक्ताओं में जिला उपाध्यक्ष अरविंद पटेल ने देश प्रेय से ओत प्रोत उनके जीवन चरित्र पर विसतारपूर्वक चर्चा करते हुए उनके जीवन से जुड़े विभिन्न पहलुओं एवं भारतीय राजनीति और प्रधानमंत्री रहते हुए भारत के लिए किए गए उत्कृष्ट कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि भारत के लोग कभी उनको भूल नहीं पाएंगे, उनका सम्मान विरोधी भी करते थे। उनका सारा जीवन देश के लिए समर्पित रहा। भारतीय जनता पार्टी को वटवृक्ष के रूप में खड़ा करने में उनका महत्वपूर्ण योगदान है। महानगर अध्यक्ष अमरेश कुमार ने कहा कि राम मंदिर का उनका सपना अब 22 जनवरी 2024 को पूरा होने वाला है जब अयोध्या में प्रभू श्री राम अपने भव्य मंदिर में विराजमान होंगे। अटल जी शान्ति के पुजारी परंतु क्रांति के अग्रदूत थे। वे अहिंसा के उपासक थे, किन्तु स्वाधीनता और सम्मान की रक्षा के लिए हर हथियार से लड़ने के हिमायती थे। पोखरण है या फिर पाकिस्तान को दी चेतावनी आज भी करोड़ों लोगों को याद है। उनके दिखाए रास्ते पर चलते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश का सर्वांगीण विकास हो रहा है। अटल जी के राम मंदिर निर्माण एवं धारा 370 हटाने के सपने को पी एम मोदी ने पूरा कर दिखाया है। इस अवसर पर जिला महामंत्री शैलेन्द्र कुमार, जिला उपाध्यक्ष सह कार्यक्रम जिला प्रभारी अमित गौरव, जिला मंत्री डा आशुतोष कुमार, नगर महामंत्री रविशंकर कुमार उर्फ बब्लू गुप्ता, नगर उपाध्यक्ष भेषनाथ प्रसाद, निराला कुमार, जतन राव आर्य, विश्वनाथ कुमार,अनिल पटेल, बूथ अध्यक्ष अतिश कुमार, बाढ़ो रविदास, संजय कुमार कुशवाहा, संदीप कुमार, विपीन कुमार, कमलेश कुमार, सुधीर कुमार, ओम कुमार, सागर कुमार,बंटी कुमार, चंदन कुमार, मोनू कुमार, विकास कुमार, सूरज कुमार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Related Stories
April 5, 2024