
मेंटेनेंस कार्य को लेकर सोमवार को केबिन रोपवे और सिंगल रोपवे रहेगा बंद
नालंदा। जिले स्थित अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थल राजगीर में सर्दियों के मौसम में पर्यटकों की संख्या में इजाफा हो रहा है। हालांकि दीपावली और छठ के बाद पर्यटकों की भारी भीड़ राजगीर में उमड़ती है। सर्दियों के मौसम की शुरुआत होते ही राजगीर में पर्यटकों के आने की शुरूआत हो चुकी है। दीपावली और छठ के बाद पर्यटकों की भारी भीड़ राजगीर में उमड़ती है। रत्ना गिरी पर्वत पर जाने के लिए पर्यटकों को केबिन रोपवे, सिंगल रोपवे के अलावे सीढ़ी मार्ग का सहारा लेना पड़ता है। जहां विश्व शांति स्तूप पर जाकर लोग भगवान बुद्ध से प्रार्थना करते हैं।रोपवे प्रबंधक दीपक कुमार ने बताया कि मेंटेनेंस कार्य को लेकर सोमवार को केबिन रोपवे और सिंगल रोपवे बंद रहेगा। किसी प्रकार की अनहोनी ना हो इसके कारण मेंटेनेंस कार्य समय-समय पर किया जाता है। इन दोनों रोपवे का लुफ्ट उठा रहे हैं और रत्ना गिरी पर्वत पर जा रहे हैं।