![](https://mahuanews.in/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20231027-WA0109-1024x461.jpg)
नालंदा। नगर परिषद राजगीर के सभागार में फुटपाथ विक्रेता जीविका संरक्षण एवं फुटपाथ विक्रय विनियमन अधिनियम 2014 के क्रियान्वयन हेतु एक बैठक की गई जिसकी अध्यक्षता टाउन वेंडिग कमेटी (टीवीसी ) के अध्यक्ष सह कार्यपालक पदाधिकारी मोहम्मद जफर इकबाल ने की। बैठकोप्रात राजगीर के अनुमंडल पदाधिकारी कुमार ओकेश्वर ने कहा कि राजगीर एक अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल है जहां प्रत्येक वर्ष लाखों की संख्या में देसी / विदेशी पर्यटक भ्रमण करने आते हैं वैसे पर्यटको को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए राजगीर के वेंडरो को जल्द ही वेंडिग जोन बनाकर पूर्णवासित किया जाएगा। ताकि राजगीर में आए हुए पर्यटको के बीच एक अच्छा संदेश जाए। बैठक के उपरांत राजगीर में वेंडरो को पुनवासित करने को लेकर राजगीर हाट का निर्माण करने, बेंडिंग जोन का निर्माण को लेकर स्थल चयन करने, फुटपाथ विक्रेताओं को हटाने और विनियमित करने से पूर्व टीवीसी का अनुमोदन प्राप्त करने, सभी सर्वेक्षित बेंडरों की सूची को पुनः जांच कर प्रकाशित करने। जैसे विभिन्न प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए कार्यपालक पदाधिकारी मोहम्मद जफर इकबाल ने कहा कि जल्द ही वेंडरो की समस्याओं का निदान कर लिया जाएगा। इस अवसर पर असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सह टाउन वेंडिंग कमेटी के सदस्य डॉ अमित कुमार पासवान अधिवक्ता ने प्रस्तावित प्रस्ताव को समर्थन करते हुए कहा कि वेंडर शहर की रौनक है। सस्ते दर पर पर्यटकों की भोजन से लेकर अन्य सामग्रियों को उपलब्ध कराते है। यहां का वेंडर अतिक्रमणकारी नहीं स्वरोजगारी इन्हें समुचित सुरक्षा प्रदान करने की जरूरत है। इस अवसर पर नगर मिशन प्रबंधक (डेनुलम) मनोज कुमार, राजगीर के थानाध्यक्ष अभय कुमार, पंजाब नेशनल बैंक के अधिकारी वेद प्रकाश, अनुमंडलीय अस्पताल राजगीर के अधिकारी राजीव कुमार, टाउन वेंडिंग कमेटी के सदस्य गोपाल भदानी, मनोज यादव, अजय यादव, मदन बनारसी, नागेंद्र यादव, राजू कुमार, सरोज देवी, रेखा देवी आदि लोग मौजूद थे।