![](https://mahuanews.in/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20231025-WA0183-1024x577.jpg)
दुर्गा मैया की जयकारों से गूंजा शहर
जिला एवं पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के किए गए व्यापक इंतजाम
बिहारशरीफ । भक्तों ने नम आंखों से मां आदि शक्ति को विदा किया। शारदीय नवरात्र के नौ दिनों के अनुष्ठान के बाद बुधवार को जब माता के विदाई की बेला आई, तो मां से दूर होने का गम कमोबेश हर भक्तों के अश्रुपूरित आंखों में स्पष्ट दिख रही थी। वहीं शहरवासी मां की अंतिम विदाई के लिए सड़कों पर उमड़ पड़े। विदाई के दौरान भक्तगण माता से सुख-समृद्धि और निरोग रहने की कामना कर रहे थे।
![](https://mahuanews.in/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20231025-WA0182-1024x588.jpg)
मां की विदाई के मौके पर पूजा पंडालों के भीतर महिलाएं एक-दूसरे को सिंदूर लगा कर शुभकामनाएं देती नजर आई। माता की विदाई के दौरान श्रद्धालु महिला एवं पुरुष सड़कों पर गीत गाते झूमते नाचते नजर आए। इस दौरान पूरा शहर दुर्गा मैया की जय हो के नारों से गूंजता रहा। विसर्जन को लेकर शहर के चप्पे-चप्पे पर जिला एवं पुलिस प्रशासन के द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।
![](https://mahuanews.in/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20231025-WA0111-1024x768.jpg)
बुधवार को लोगों ने विभिन्न पंडालों में स्थापित मां दुर्गा एवं काली सहित अन्य देवी देवताओं की प्रतिमाओं को विभिन्न जलाशयों में विसर्जित किया।
![](https://mahuanews.in/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20231025-WA0181-1024x577.jpg)
जिला प्रशासन नालंदा द्वारा मूर्ति विसर्जन के दौरान डीजे पर प्रतिबंध लगाया गया था। प्रतिबंध के बावजूद मूर्ति विसर्जन के द्वारा श्रद्धालुओं के नाच गान में कोई कमी नहीं दिखी। कई जगहों पर मूर्ति विसर्जन के दौरान महिलाएं लोकगीत गाकर झूमते दिखे तो तो कई जगहों पर छोटे बाजे व लाउडस्पीकर में गीतों के धुन पर श्रद्धालु झूमते दिखें। विसर्जन के दौरान इतवारी बाजार मंगल कुआं में कलश यात्रा भी निकाली गई।