नालंदा। एकंगरसराय थाना क्षेत्र के निश्चलगंज देवी स्थान के पास से अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान अजीत कुमार सिंह उर्फ पुट्टू सिंह के रूप में हुई है। वह डुमरी गांव का रहने वाला है और वर्तमान में निश्चलगंज गांव में रहता है। एसपी अशोक मिश्रा ने बताया की एकंगरसराय थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति निश्चलगंज देवी स्थान के पास अवैध हथियार लेकर घूम रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की और एक व्यक्ति को भागते हुए देखा। पुलिस ने उसे पकड़ लिया और उसकी तलाशी ली, जिसमें उसके पास से एक देशी कट्टा और एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। अजीत कुमार सिंह के खिलाफ एकगरसराय थाना में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
Related Stories
April 5, 2024