![](https://mahuanews.in/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20231005-WA0043-1024x484.jpg)
संवाददाता:- कन्हैया कुमार पाण्डेय
बिंद (नालंदा)। प्रखंड सभागार मे आपदा से बचाव की तैयारी को लेकर अधिकारियों ने कर्मियों व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक किया। बीडीओ प्रितम आनंद ने बाढ़ आपदा से होनेवाली जनधन कि हानि, पशु हानि व फसल क्षति का बचाव कैसे किया जाय इसपर विस्तृत चर्चा की। सीओ डेजी सिंह ने जनप्रतिनिधियों से अपने-अपने क्षेत्रों के तटवंधों के हालात कि बिस्तृत जानकारी लिया। बाढ़ के समय उत्पन्न समस्या से निवटने के लिए तत्पर रहने कहा ताकि समस्या से निपटा जा सके। बाढ़ के समय नाव के साथ नाविक को तत्पर रहेगें।
![](https://mahuanews.in/wp-content/uploads/2023/10/IMG_20231005_150928-1024x512.jpg)
अपात स्थिति मे तटबंध को पानी के दवाव से बचाने के लिए 10 हजार बोरी मे मिट्टी भराई कर तैयार रखने को कहा गया। बरसाती नदी जीराईन मे पानी कि लगातार बढ़ोतरी हो रही है। कर्मियों व जनप्रतिनिधियों को पानी मे लगातार हो रही बढोतरी पर निरंतर नजर बनाये रखने को कहा गया। मौके पर सोनी मुखिया, प्रमुख प्रतिनिधि ललित महतो, जितेन्द्र कुमार, चंद्रमौली कुमार, रिंटू कुमार रामानंद प्रसाद व अन्य मौजूद थे।
![](https://mahuanews.in/wp-content/uploads/2023/10/IMG_20231005_150922-1024x512.jpg)