
नालन्दा:- सरमेरा प्रखण्ड में दूसरा जन संवाद कार्यक्रम गोपालबाद स्थित महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सरमेरा के प्रांगण में आयोजित किया गया। इसमें मुख्यरूप से एवं नगर पंचायत सरमेरा तथा धनकी, मीरनगर, मलावां एवं केनार पंचायत के लोग शामिल हुए। जिलाधिकारी ने कार्यक्रम के उद्देश्य के बारे में जानकारी दी।लघु वृतचित्र के माध्यम से विगत वर्षों में प्रखण्ड में किये गए विकास कार्यों एवं विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन के बारे में जानकारी दी गई। पुलिस अधीक्षक ने डायल 112 तथा थाना में महिला हेल्प डेस्क के बारे में बताया गया। उप विकास आयुक्त द्वारा ग्रामीण विकास से संबंधित योजनाओं के साथ साथ बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, कुशल युवा कार्यक्रम आदि के बारे में जानकारी दी गई। विभिन्न प्रकार की आपदा से संबंधित मुआवजा/अनुग्रह अनुदान के बारे में जानकारी दी गई। आपदा से संबंधित किसी भी तरह की जानकारी जिला आपदा नियंत्रण कक्ष में दुभाष संख्या 06112-233168 पर देने को कहा गया।डीपीएम जीविका द्वारा जीविका समूहों के गठन, उनके आर्थिक उन्नयन एवं स्वाबलबंन हेतु विभिन्न योजनाओं के तहत किये जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी दी गई। जीविका समूह, ग्राम संगठन एवं संकुल के कार्यकलापों के बारे में विस्तार से बताया गया। जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा परिवहन विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। हिट एंड रन के मामलों से संबंधित अनुदान की प्रक्रिया के बारे में बताया गया।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्त्ता, विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी, प्रखंड प्रमुख, जिला परिषद सदस्य, स्थानीय मुखियागण आदि उपस्थित थे।