NALANDA :- अस्पताल चौराहे पर नालंदा जिला महिला जदयू एवं बिहार शरीफ नगर जिला महिला जदयू के द्वारा मणिपुर में नारी अस्मिता देश और मानवता को शर्मसार करने वाली मणिपुर में घटित अमानवीय घटना के विरोध में पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने प्रतिरोध मार्च निकालकर केंद्र की निक्कमी सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहार शरीफ महिला जदयू के जिला अध्यक्ष निरंजना गुप्ता ने की। उन्होंने कहा कि जहां एक और बिहार में महिलाओं को लोकतांत्रिक अधिकार के साथ-साथ नौकरियों में आरक्षण देकर नीतीश कुमार ने समाज में महिलाओं को पहचान के साथ-साथ बराबरी का भी हिस्सा दिया है वही दूसरी ओर मणिपुर में महिलाओं के साथ हुए इंसानियत को तार-तार करने वाली शर्मनाक घटना के खिलाफ प्रधानमंत्री देश की जनता को एवं लोकतंत्र के मंदिर में जबाब देना उचित नहीं समझते। मणिपुर में महिलाओं को न्याय मिलनी चाहिए तथा सुशासन के राज को स्थापित करना चाहिए मणिपुर की घटना से आज पूरा देश की छवि खराब हुई है। मणिपुर में लोग मरते रहे प्रचारजीवी प्रधानमंत्री विदेश जाते रहे देश की बेटियां को इंसाफ देने में लगातार प्रधानमंत्री नाकाम साबित हो रहे हैं इसके पूर्व भी देश की खिलाड़ी बेटियां न्याय के लिए आंदोलन करती रही परन्तु आज तक वे न्याय के लिए दर दर की ठोकरें खाती रहीं।केंद्र में बैठी सरकार जुमलेबाजी कर जनता को ठगने का काम कर रही है पूरे देश में महंगाई से बुरा हाल है युवा बेरोजगार हैं किसान बेहाल हैं उद्योगपति मालामाल है। हम मणिपुर की घटना में बेटियों को न्याय दिलाने की हम सभी मांग करते हैं तथा मणिपुर की निकम्मी सरकार को बर्खास्त करने की मांग करते हैं। पूरा देश इस घटना से शर्मसार हो रहा है देश की छवि लगातार भाजपा के शासन में खराब होती दिख रही है। इस अवसर पर उपाध्यक्ष इंदू सिन्हा उपप्रमुख इंदुबाला प्रखंड प्रमुख रेखा देवी सुनीता देवी पूजा कुमारी शोभा कुंभ देवी फूला देवी मीणा सिन्हा संजू देवी रूबी देवी ममता देवी बबीता देवी सविता देवी वीणा देवी बबीता देवी वासो देवी संजू देवी जैनव परवीन सविता कुमारी फातिमा खातून रेनू चौहान दीपू सिन्हा प्रेमशिला कुमारी सहित कई महिला जदयू नेत्री उपस्थित रहीं।