
NALANDA :- छ: साल की अवधि में हमने नालन्दा विश्वविद्यालय को आकार देने में अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। अब नए कुलपति नालन्दा विश्वविद्यालय की बागडोर संभालेंगे। उनका नालन्दा विश्वविद्यालय परिवार स्वागत करता है। यह बातें नालन्दा विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो सुनैना सिंह ने सोमवार को प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कही।उन्होंने अपने कार्यकाल अवधि की उपलब्धि पर हर्ष जताया। कहा कि नालंदा विश्वविद्यालय परिसर स्थित एकेडमिक, कैंपस, फैकल्टी भवनों का आधारभूत संरचना पर खूब मेहनत किया है। जिसमें आर्किटेक्ट एंड डिजाइन स्पेशलिस्ट की देख रेख में एक एक इंच को वास्तुकला सह वास्तुशास्त्र के जुगलबंदी के साथ इंच इंच अनुरूप ढालने का प्रयास किया है। आज का नालंदा विश्वविद्यालय अपने अनोखे आधारभूत संरचना दुनिया भर में अपनी विशिष्ट पहचान रखता है। जिसका मुकाबला विश्व का कोई भी अन्य विश्वविद्यालय का आधारभूत संरचना नहीं कर सकता।उन्होंने कहा कि नालंदा विश्वविद्यालय को शून्य से लेकर अभी तक सजाने संवारने में विवि के अधिकारियों में मनोज, जाॅय सहित विवि परिवार हमारे साथ रहा। जिसमें नेट जीरो, ईको फ्रेंडली वहीं कुछ और काम शेष रह गया था। जिसे पूरा करने से पहले हीं हमें यहां से विदा होना पड़ रहा है। इसकी अलग पहचान। नालन्दा विश्वविद्यालय परिवार हमारे जेहन में सदैव रहेगा।