
नालंदा : पूरे देश में पेड़ लगाओ पर्यावरण बचाओ के नारे के साथ आम जन से लेकर समाजसेवी व जनप्रतिनिधि भी रोजाना सैकड़ों पेड़ लगाते हैं। लेकिन वही मुख्यमंत्री के गृह जिले नालंदा में वन विभाग के आदेश के बिना हिलसा नूरसराय पथ के निकट लगे पेड़ को अवैध तरीके से काटे जाने का मामला प्रकाश में आया है। बताया जाता है कि बीते सोमवार की देर रात जेसीबी के प्रयोग से हरा भरा पेड़ को अवैध तरीके से काट दिया गया। इस संबंध में थरथरी प्रखंड के अस्ता ग्राम निवासी जगत कुमार प्रसाद द्वारा अंचलाधिकारी थरथरी, थाना प्रभारी थरथरी थाना, और वन प्रमंडल पदाधिकारी बिहारशरीफ को लिखित तौर शिकायत दर्ज करवाते हुए करवाई की मांग किया है। उन्होंने बताया कि उनकी मां स्वर्गीय सावित्री देवी के नाम से नूरसराय हिलसा पथ के निकट वर्षों पूर्व एक पेड़ लगाया गया था जो पेड़ अभी वर्तमान के समय में एक विशालकाय हरा भरा पेड़ था जिसे 20 मार्च की देर रात्रि में खर्जमा निवासी जगदीश प्रसाद के पुत्र अकाश कुमार उर्फ रॉकी द्वारा जेसीबी के माध्यम से काट दिया गया। अवैध तरीके से काटे गए पेड़ की शिकायत फोन कॉल के माध्यम से मौखिक रूप से अंचलाधिकारी को इसकी सूचना दी गई। जिसके बावजूद भी करवाई ना होने पर 23 मार्च को मैने अंचलाधिकारी थरथरी, थाना अध्यक्ष थरथरी एवं वन प्रमंडल पदाधिकारी बिहार शरीफ नालंदा को आकाश कुमार एवं तीन चार अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध अवैध रूप से पेड़ काटे जाने को लेकर लिखित शिकायत दर्ज कराया है और कार्यवाही की मांग की है।