
वार्ड पार्षद ने भगवान से पहले विधायक का धोया चरण
नालंदा:- नालंदा में राजनीतिक बयानों को लेकर सियासी पारा बढ़ता जा रहा है, लेकिन दूसरी तरफ बिहार शरीफ के मंदिरों में भगवान से भी बड़ा स्थानीय विधायक को माना जा रहा है। ऐसा एक नजारा बिहार शरीफ शहर के महलपर स्थित मनोकामना देवी मंदिर में देखने को मिला, जहां वार्ड नंबर 33 के वार्ड पार्षद के द्वारा भगवान से पूर्व बीजेपी विधायक डॉक्टर सुनील का चरण धोकर चरण स्पर्श करते देखा गया। दरअसल, मौका था जरूरतमंदों को कंबल वितरण करने का, जिसमें स्थानीय विधायक को मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया था। इस दौरान नगरीय विधायक को वार्ड नंबर 33 के बाद पार्षद के द्वारा चरण धोकर चरण स्पर्श किया गया। जहां एक तरफ भगवान श्री राम को पूजने वाली भाजपा दिन-रात मेहनत करके अयोध्या राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा में लगी हुई है, वहीं दूसरी तरफ भाजपा के विधायक जनप्रतिनिधियों से अपने चरण स्पर्श करवाने में लगे हुए हैं।भाजपा को इस तरह के हड़कतो से सावधान रहने की जरूरत है, वरना यह पार्टी की छवि को खराब कर सकती है।