नालंदा। तीन दिवसीय राजगीर महोत्सव के दूसरे दिन शुक्रवार को कथक नृत्यांगना पल्लवी सोम ने एक से बढ़कर एक कथक नृत्य की प्रस्तुति कर दर्शकों की मन को अपनी ओर आकर्षित करने के साथ ही साथ खूब तालियां बटोरी। इसी तरह पार्श्व गायक जावेद अली ने भी अपनी मधुर ध्वनि को प्रस्तुत कर दर्शक से तालियां बटोरने के साथ ही साथ अपने गाने से दर्शकों को झूमते रहे। इनके अलावे गुड्डू पाठक एवं अभिलाषा पाठक ने भी अपनी गायन की प्रस्तुति कर दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित करते रहे। वहीं दूसरी ओर महोत्सव के प्रथम दिन गुरुवार की दीपावली सहाय ने आओ लाल मेरी मत रखियो वला झुले की गाने सुनकर दर्शक क्षुम उठे। इसी तरह से उन्होंने दुसरे गाने के तहत से सामली ईश्क की मेरी जान की प्रस्तुति की। दीपावली ने कहा कि राजगीर वादियां बहुत ही सुंदर मनोरम है। यहांउन्हें आने का बहुत पहले से मन था जो इस बार राजगीर में आकर उन्होंने आने के मन को पूरे किए। उन्होंने बताया कि वह बिहार के ही रहने वाले हैं। ऐश्वर्या निगम ने भी अपने कल की प्रस्तुति कर दर्शकों को सुनने के साथ ही साथ खूब तालियां बटोरे।
Related Stories
April 5, 2024