
NALANDA :- रविवार को पिता से झगड़े के बाद बेटे ने घर में आग लगा दी। गनीमत रही कि घर से सभी लोग समय रहते बाहर निकल गए। इसके बाद इस बात की सूचना स्थानीय पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी गई। मामला अस्थावां थाना क्षेत्र अंतर्गत ओयाव गांव का है। अगलगी की घटना राजेंद्र यादव के घर में हुई है। घटना के बारे में बताया जाता है कि राजेंद्र यादव के अपने ही इकलौते बेटे रुदल यादव के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद रुदल यादव ने अपने ही घर में आग लगा दिया। और मौके से फरार हो गया। इसके बाद आस पड़ोस के लोग आग बुझाने के प्रयास में जुट गए।अगलगी के कारण घर में रखा सामान जलकर पूरी तरह से खाक हो गया। करीब 2 लाख की संपत्ति का नुकसान बताया जा रहा है। वहीं अस्थावां थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलने के उपरांत पुलिस और अग्निशमन विभाग की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। घटना के बाद युवक घर से फरार हो गया है। लिखित आवेदन मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। पिता-पुत्र में झगड़े के बाद बेटे ने घर में आग लगा दी थी।