![](https://mahuanews.in/wp-content/uploads/2024/01/20240103_204638.jpg)
नालंदा :- श्री राम जन्मभूमि मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए देश भर में चल रहे गृह संपर्क अभियान के तहत मंगलवार को बिहार शरीफ के बबुरबन्ना मोहल्ले में रामसेवकों की टोली ने घर-घर जाकर लोगों से 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन अपने घरों में रामज्योति जलाकर दीपोत्सव मनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, बिहार शरीफ महानगर उत्तरी अध्यक्ष सह श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह जिला समिति सदस्य अमरेश कुमार ने कहा कि लोगों के बीच इस महाभियान के प्रति जबर्दस्त उत्साह है। उन्होंने कहा कि 550 वर्षों की कठिन संघर्ष के बाद प्रभू श्री राम का भव्य मंदिर निर्माण संभव हो पाया है, जो भारतवर्ष की महानतम संस्कृति का पुनर्स्थापना है। उन्होंने कहा कि पूरा देश राममय हो चुका है, लेकिन देश में ऐसे राक्षस प्रृवित वाले लोग भी सामने आने लगे हैं, जिन्हें भारत की महान सभ्यता, संस्कृति और सनातन हिंदू धर्म की भव्यता रास नहीं आती। अमरेश कुमार ने कहा कि इतिहास साक्षी है कि ऐसे दुष्टों का सदैव सर्वनाश हुआ है और आज भी यही होगा। उन्होंने कहा कि सनातन विरोधियों का सर्वनाश निश्चित है। उन्होंने सभी सनातनी शहरवासियों से आग्रह किया कि 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह जब प्रभु श्री राम अपने बालरूप में गर्भगृह में विराजमान होंगे तब इस महान उपलब्धि के सुअवसर पर उसी दिन संध्या को अपने अपने घरों को अयोध्या मानकर प्रभु के स्वागत हेतू दीपावली की तरह सजाएं और भजन का श्रवण कर राममय हो जाएं। उन्होंने कहा कि 01 जनवरी से आरंभ होकर 15 जनवरी चलने वाले इस महाभियान के तहत प्रत्येक घरों तक रामसेवकों की टोली पहुंचेगी। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के पूर्व नगर कार्यवाह शिवम राज, भारतीय जनता पार्टी, बिहार शरीफ महानगर उत्तरी अध्यक्ष अमरेश कुमार, भाजपा नगर महामंत्री रविशंकर कुमार उर्फ बब्लू गुप्ता, नगर उपाध्यक्ष विश्वनाथ कुमार, भाजपा नगर किसान मोर्चा अध्यक्ष संदीप कुमार, भाजपा आई टी सेल नगर संयोजक सत्यम कुमार सहित कई स्थानीय कार्यकर्ता इस अभियान में शामिल हुए।