
नालंदा। बीते वर्ष 15 मई 2022 को एकंगरसराय हिलसा मुख्य मार्ग पर स्थित रामभवन के समीप विकाश कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में प्रकाश यादव को आरोपी बनाया गया था। प्रकाश यादव डेढ़ साल से फरार चल रहा था। इस दौरान पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए कई बार छापेमारी की, लेकिन वह बच निकला। 14 नवंबर 2023 को एकंगरसराय थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार झा ने हिलसा थाना के सहयोग से गुलनी गांव में छापेमारी कर प्रकाश यादव को गिरफ्तार किया। प्रकाश यादव एकंगरसराय थाना का टॉप टेन अपराधी है। उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।