नालंदा :- रहुई थाना क्षेत्र के हवनपुरा गांव के समीप भाजपा मंडल महामंत्री सोनल सिंह व पत्नी के ऊपर मोटरसाइकिल सवार अज्ञात अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। जिससे एक गोली भाजपा मंडल महामंत्री एक छाती में लग गई।घटना के संबंध में जख्मी भाजपा नेता की पत्नी स्वेता सिंह ने बताया की दोनो मोटरसाइकिल पर सवार होकर गंगा स्नान को लेकर बाढ़ जा रहे थे। तभी पीछे से मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात अपराधियों ने दोनो के ऊपर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। जिससे एक गोली सोनल सिंह को लगी जबकि पत्नी के हथेली को गोली छू कर निकल गई।गोलियों की आवाज सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हो गए। आनन फानन में स्थानीय पुलिस के द्वारा जख्मी भाजपा नेता को बिहार शरीफ अस्पताल में भर्ती कराया। जख्मी हालत में चिकित्सक ने बीजेपी नेता को पटना रेफर कर दिया। घटना के पीछे स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है।