NALANDA :- 33 लोगों का स्वैच्छिक समूह मिशन हरियाली नूरसराय ने अपनी ही नर्सरी में सातवां स्थापना दिवस मनाया। स्थापना दिवस में बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार व सांसद कौशलेंद्र कुमार ने भी शिरकत किया। मिशन के सदस्यों ने गर्मजोशी के साथ मंत्री व सांसद को अंग वस्त्र व पौधा भेंट कर स्वागत किया। मिशन के संस्थापक राजीव रंजन भारती ने कहा कि बीते सात वर्षों में अमरूद,कटहल,निम्बू,शरीफा,महोगनी के सवा बारह लाख पौधे नालन्दा व आसपास के जिले के इच्छुक लोगों को निःशुल्क उपलब्ध कराकर रोपित कराया गया है।लोगों को उपलब्ध कराए गये पौधों की उत्तरजीविता 99 प्रतिशत है और उपलब्ध कराए गए 80 प्रतिशत पौधा पेड़ बनकर फल भी दे रही है। नालन्दा और आसपास के जिले के हर परिवार के पास अमरूद के कम से कम एक या ज्यादा पेड़ हो इसके लिए प्रयास जारी है।मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि मिशन के सभी सदस्य बधाई के पात्र है।मिशन के काम को मैंने निकट से देखा है,साथ ही काम के मूल्यांकन भी किया है।सरकार भी पौधरोपण का कार्य कर रही है। पर मिशन और सरकार के कार्य करने के तरीके अलग हैं।सरकार का काम सरकारी तौर पर होता है और मिशन हरियाली का काम कॉपरेटिव तौर पर होता है।सरकार का काम सरकारी संसाधन से चलता है और मिशन हरियाली का काम आपसी सहयोग से चलता है। यहीं दोनों में फर्क है।पूरे देशमें जलवायु परिवर्तन की चिंता बढ़ी है। जल जीवन हरियाली के दौरान करीब 12 करोड़ पौधे लगवाये गये है। इस वर्ष बिहार में मनरेगा जे 5 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य है। 33 प्रतिशत हरित परत होगा तभी जलवायु परिवर्तन रोका जा सकता है। जरूरत है हर किसी को पौधरोपण करने की ।कहा गया है जिस घर के समीप सात पौधे होते है उस घर के सदस्यों की औसत उम्र सात वर्ष बढ़ जाती है। मिशन हरियाली में अभी 33 लोग है। 33 से बढ़कर लाखों होंगे।पर अच्छा और नेक काम करने में सफलता मिलेगी पर देर होगी। दुनिया के कोई ताकत नहीं है जो सफलता को रोक सकता है।यदि हर व्यक्ति हर वर्ष एक पौधा लगाये तो तीन बर्षों में सूबे के हरित परत 33 प्रतिशत हो जायेगा। वहीं सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि हर मानव जिस दिन से पैदा लेता है उस दिन से ऑक्सीजन मिलता है जो पेड़ पौधे से मिलता है। यह सोच हर किसी को हो जाय तो हरियाली तेजी से बढ़ जायेगा।आज जरूरत है पौधरोपण के प्रति अपनी मानसिकता को बदलने की। मौके पर राजेन्द्र प्रसाद,पीओ आशुतोष कुमार, रेखा देवी,बबलू,रणधीर कुमार,अविनाश कुमार निराला,डॉ. अरुण कुमार,डॉ.कुमार प्रेमचंद, महेंद्र कुमार विकल,दिलीप कुमार,राकेश भारती, राजेश कुमार,रामकृष्ण कुमार,थानाध्यक्ष कुणाल चंद्र सिंह,रविकांत कुमार,दीपक कुमार सहित अन्य मौजूद थे।