![](https://mahuanews.in/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20231030-WA0054-1024x461.jpg)
नालंदा। थरथरी प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार भवन में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन एसडीओ सुधीर कुमार की अध्यक्षता में कई गयी। एसडीओ ने पंचायत की जनता की समस्या सुनी और समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान विकासात्मक कार्य के लिए आम लोगों से सुझाव भी लिए गए। इस दौरान कहा कि पंचायतों के विकास के लिए जनता के सहयोग तथा उन्हें सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी होना जरूरी है। तभी पंचायतों को पारदर्शी से विकास हो सकता है। कहा कि इस जनसंवाद का मुख्य उद्देश्य सरकार प्रायोजित योजनाओं को जरूरतमंदों तक पहुंचना है।इसके लिए पंचायत स्तर पर जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।कहा कि पंचायत में योजना पारदर्शी तरीके से उतर रहा है कि नही तथा जनता को किन योजनाओं का लाभ नही मिल पा रहा है इस बात की जानकारी भी जनसंवाद में हो जा रही है। डीएसपी सुमित कुमार ने अपराध नियंत्रण में लोगों से पुलिस का सहयोग करने की अपील की। कहा कि आम जनता के सहयोग के बिना अपराध पर अंकुश नही लगाया जा सकता। क्योंकि समाज मे घटित होने वाला हर छोटी बड़ी घटनाओं के बारे में आम जनता को जानकारी होती है। लेकिन समाज के लोग उसे छिपा देते है। जिसके चलते पीड़ित को इंसाफ नही मिल पाता है। कहा कि पुलिस के साथ आम जनता का सम्बंध करीब होना चाहिए। इस मौके पर प्रमुख चन्द्रभूषण सिंह,जिपस अमित राज, बीडीओ गौरी कुमारी, सीओ गरिमा गीतिका, थानाध्यक्ष स्वराज कुमार, वीएओ अशोक कुमार साहनी, राजस्व पदाधिकारी नुजहत, मुखिया कुमारी अनिता सिन्हा एवं सैकड़ों लोग मौजूद थे।