नालंदा :- शुक्रवार को अनुमंडल पदाधिकारी बिहार शरीफ की अध्यक्षता में स्मार्ट सिटी भवन बिहार शरीफ में आहूत अनुमंडल अनुश्रवण समिति की बैठक का पूर्ण रूपेण बहिष्कार बिहार शरीफ अनुमंडल के अनुश्रवण समिति में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की ओर से नालंदा जिला इकाई के प्रतिनियुक्ति सदस्य मुन्ना पांडे के द्वारा किया गया। बैठक के बहिष्कार के बाद मुन्ना पांडे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनहित के लिए हमेशा काम करती है। अनुश्रवण समिति गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को मिलने वाली सुविधाओं की सुदृढ़ व्यवस्था और उसकी निगरानी के लिए बनाई गई है। लेकिन अनुमंडल में अनुश्रवण से संबंधित पदाधिकारीयों का कार्य सिर्फ कागजी मात्र है। बैठक मात्र औपचारिकताएं पूरी करती है। और इसके पदाधिकारी सिर्फ रुपया वसूली पर नजर रखते हैं। मुन्ना पांडे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की ओर से प्रतिनिधित्व करते हुए उन्होंने अनुश्रवन की पूर्व की अनेक बैठकों में अफसरों की मनमानी, तानाशाही और कागजी दिखावे का पुरजोर विरोध किया है। लेकिन बावजूद पदाधिकारीयों द्वारा रत्ती भर भी अमल नहीं किया जाता है। उन्होंने कहा कि अनुमंडल में खामियों और अनियमितताओं का अंबार है, जो बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का प्रमाण है। जिसमे मुख्य मुद्दा अनाज उठाव, वितरण और शेष भंडारण व्यवस्था नियमित और सार्वजनिक नहीं होना। गैस सिलेंडरों की आपूर्ति में प्रति सिलेंडर ₹50 अधिक वसूली करना और कमीशन खाना। सदस्यों के मुद्दे पर अमल नहीं करना, उन्हें नजरअंदाज करना। बैठक सुचारू रूप से और नियमित नहीं होना। अनुश्रवण के कार्यों का, जनता के उद्देश्यों का प्रचार/प्रसार जागरूकता अभियान कागजी होना। सदस्यों का आई डी कार्ड जारी नहीं करना, तथा सदस्यों को निरीक्षण कार्यों में बाधा उत्पन्न करना। पेट्रोल पंपों का नियमित निरीक्षण नहीं होना, उनका कमीशन खाना आदि। मुन्ना पांडे के साथ बैठक के बहिष्कार में शामिल सभी सदस्यों ने एसडीओ की कार्यशैली पर गहरा खेद और आक्रोश प्रकट किया साथ ही उनकी (एस डी ओ) की घोर निंदा की। बैठक की निर्धारित समय सुबह 10:30 बजे से सुबह 12:00 बजे तक बैठक समयावधि समाप्त होने तक एसडीओ बैठक की अध्यक्षता करने नहीं आए। ना ही विरोध/बहिष्कार का कारण और वार्ता हेतु कोई पदाधिकारी मौजूद हुए। जिसकी सभी सदस्यों ने एसडीओ की उदासीन और तानाशाही रवैये की तीखी भर्त्सना की। बैठक बहिष्कार में बिहारशरीफ अनुमंडल के अंतर्गत आने वाले कांग्रेस पार्टी के सभी प्रखंड अध्यक्ष रामनंदन दयाल, सुभाष यादव, रंजीत पाठक, किरानी पासवान, सोशल मीडिया अध्यक्ष उदय कुशवाहा, महिला अध्यक्ष संजू पांडे, नरेंद्र कुमार शाही, फब्बाद अंसारी, संतोष आदि शामिल हुए। वहीं दूसरी ओर अनुमंडल आपूर्ति अनुश्रवण समिति
बिहार शरीफ के नियमित बैठक नहीं कराने को लेकर, समिती के सदस्यों द्वारा ,समय पर नहीं पहुंचने के कारण आज कि बैठक बहिष्कार किया गया.बहिष्कार करने वाले सदस्य रवि अजगर, अविनाश कुमार, विनय कुमार, शैलेन्द्र कुमार, विनोद यादव, मोo एखलाक अहमद,आदी सदस्य सामिल थे.सदस्यों ने कहा कि बैठक के नाम पर सिर्फ नौटंकी कि जाती है.सरकार के जन-कल्याणकारी योजना मे लुट मचा हुआ है.सरकार के निर्देश का पालन नहीं किया जा रहा हैं। यह जानकारी अनुश्रवण समिति के सदस्य रवि अजगर ने दी।
Related Stories
April 5, 2024