
नालंदा :- राजद सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव स्वास्थ्य लाभ के दृष्टिकोण को लेकर रविवार को राजगीर पहुंचे। उन्होंने सर्वप्रथम राजगीर के जू- सफारी को भ्रमण किये उसके उपरांत वन विभाग के रेस्ट हाउस पहुंचे। जहां पर कुछ समय आराम करने के बाद संवाददाताओं के बीच राजगीर के बारे में कहा कि राजगीर की वादियां अद्भुत है। यहां के वादियां सभी को अपनी ओर आकर्षित करती है। राजद सुप्रीमो ने लोकसभा में होने वाले असंसदीय भाषा के प्रयोग के संबंध में प्रश्न पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि गलत है। राजद सुप्रीमो राजगीर में भ्रमण के उपरांत रविवार को ही पटना के लिए रवाना हो गये। बताते चले कि जू- सफारी का भ्रमण जू-सफारी के वाहन से राजद सुप्रीमो ने किये। उन्होंने जू- सफारी के भ्रमण के दौरान वहां के जानवरों को देख कर खुशी जताये। इस मौके पर राजद के मुख्य प्रवक्ता अत्रि मुनि उर्फ शक्ति सिंह यादव, पूर्व केंद्रीय मंत्री जय प्रकाश नारायण सिंह यादव, राजद के जिला महासचिव महफूज आलम, श्रवण यादव, अभिषेक कुमार उर्फ गोलू, कल्लू मुखिया, सूरज यादव, प्रशांत कुमार सहित राजद के अन्य नेता लोग मौजूद थे।