![](https://mahuanews.in/wp-content/uploads/2023/07/IMG-20230718-WA0132-1024x768.jpg)
NALANDA :- मंगलवार को नूरसराय बाजार के हिलसा रोड चौराहा पर दिनदहाड़े एक करीब 42 वर्षीय विकलांग अधेड़ को गोली मारकर हत्या कर दिया। अपराधियों ने अधेड़ को छाती में अंधाधुन दो गोली मार दिया। अपराधियों ने गोली मारने के बाद हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गया।गोलियों की तड़तड़ाहट से नूरसराय बाजार दहल गया। गोली चलने की आवाज सुन हिलसा रोड चौराहा के सभी दुकानें एकाएक बंद हो गया। मृतक युवक के शव को देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल पहुंचाया। मृतक की पहचान थरथरी थाना क्षेत्र के अतबलचक निवासी विनेश्वर गोप के 42 वर्षीय विकलांग पुत्र राजीव गोप के रूप में किया गया। थानाध्यक्ष कुणाल चंद्र सिंह ने बताया कि मामले की अनुसंधान किया जा रहा है।प्रथम दृष्टया से पता चलता है कि पूर्व की रंजिश को लेकर घटना का अंजाम दिया गया है। किसी भी सूरत में बक्शा नहीं जायेगा।