Mahua Live Nalanda: गांधी जी के विचार जन जन तक पहुंचाने का काम कर रहें मुख्यमंत्री:-कौशलेंद्र

Mahua Live Nalanda:- महात्मा गांधी जयंती के शुभ अवसर पर नालंदा सांसद श्री कौशलेंद्र कुमार ने बिहार शरीफ स्थित गांधी मैदान पार्क में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री आदम कद प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया। पत्रकारों को संबोधित करते हुए सांसद श्री कुमार ने बताया कि आज पूरा देश गांधी जी का 152 वा जन्मदिन मना रहा है।महात्मा गांधी ने जिस तरह से आजादी की लड़ाई मैं अपनी सादा जीवन ,उच्च विचार, अहिंसा परमो धर्मा के साथ हमें अंग्रेजों की बेड़ियों से मुक्त कराया।गांधी जी के विचारों को जन जन तक पहुंचाने का काम आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कर रहे हैं। महात्मा गांधी के बताएं रास्ते पर आज पूरा देश चल रहा है बिहार में महात्मा गांधी द्वारा चलाए गए चंपारण आंदोलन आजादी की लड़ाई में अंग्रेजो के खिलाफ महात्मा गांधी का प्रथम बिगुल था। सांसद श्री कुमार ने बताया कि गांधी जी सामाजिक जीवन के कुरीतियों जैसे शराबबंदी आदि का विरोध करते थे सांसद श्री कुमार ने बताया कि आज पूरा देश ही नहीं पूरा दुनिया गांधी जी के आदर्शो को मानता है। इस कार्यक्रम में जिला महासचिव अमित कुमार, रिकी अधिवक्ता, अविनाश कुमार, नेहरू युवा केंद्र के कार्यकर्ता वार्ड पार्षद जमील अख्तर आदि लोग शामिल थे।
राकेश वर्मा नालंदा 9334382726