
NALANDA:- बिहार के राज्यपाल राजेन्द्र आर्लेंकर अपने परिवार के साथ गुरुवार को राजगीर भ्रमण पर पहुंचे। वे राजगीर पहुंचने के बाद जू-सफारी एवं नेचर सफारी देखने के लिए रवाना हो गये। जू-सफारी के भ्रमण के उपरांत उन्होंने कहा कि राजगीर तो अपने आप में संस्कृति का एक भाग है। बिहार में आएं और राजगीर न घुमें ऐसा हो ही नहीं सकता। यह हमारी संस्कृति व इतिहास की स्मृति की जगह रही है। यहां की प्रकृति छंटा देखने योग्य है। राजगीर को और भी विकसीत किया जा सकता है। इसे और भी बेहतर बनाने की जरूरत है। जू-सफारी व नेचर सफारी काफी अच्छी जगह है। यहां पर बाघ, शेर व अन्य तरह के जानवर हैं। उन्होंने जू-सफारी के थ्रीडी हॉल में भी वीडियो देखा। वहीं वन विभाग के अधिकारियों से विशेष जानकारी ली। कहा कि यहां की धरोहरों को देखने लायक है। यहां का नेचर काफी सुंदर है। इसकी हरियाली देखते बनती है। जू-सफारी को काफी बेहतर तरीके से सजाया व संवारा गया है। इसकी हर पहलू पर विशेष ध्यान देकर बनाया गया है। इससे पहले राज्यपाल जब राजगीर सर्किट हाउस पहुंचे तब वहां पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। वहीं डीएम शशांक शुभंकर व एसपी अशोक मिश्रा ने उन्हें गुलदस्ता देकर स्वागत किया। वहीं राज्यपाल ने विश्व शांति स्तूप, घोड़कटोरा, ब्रह्मकुंड का भी भ्रमण किया।