Mahua Live Nalanda: छोटी दीपावली के अवसर पर संस्कार विद्यालय में हवन पूजा का आयोजन।

Mahua Live Nalanda: दीपों का पर्व छोटी दीपावली दीपावली के शुभ अवसर पर स्थानीय सिंगार हॉट स्थित संस्कार विद्यालय के प्रांगण में हवन पूजा का आयोजन किया गया। इस पूजा में विद्यालय के निदेशक उमेश प्रसाद, प्राचार्य सुधांशु रंजन के अलावे सभी शिक्षक शिक्षिका एवं छात्र-छात्राओं ने भी भाग लिया। विद्यालय प्राचार्य ई० सुधांशु रंजन ने दीपावली से जुड़ी पुरौनिक कहानी को बताते हुए कहा कि दीपावली दीपों का त्योहार है। आध्यात्मिक रूप से यह ‘अन्धकार पर प्रकाश की विजय’ को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि शास्त्रों के अनुसार आज ही के दिन भगवान श्री कृष्ण ने नरकासुर का वध करके आतंक से मुक्ति दिलाई थी तभी से नरक चतुर्थी के रूप में छोटी दीपावली मनाई जाती है। हवन पूजा के बाद छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।