
बिहार शरीफ । ईद पर्व के मद्देनजर गुरुवार को जिलाधिकारी शशांक शुभंकर व एसपी अशोक मिश्रा के नेतृत्व में बिहारशरीफ में पुलिस एवं जिला प्रशासन द्वारा दल बल के साथ पूरे शहर में फ्लैग मार्च किया गया। शहर के भारावपर से होते हुए, पुलपर, कटरापर, बड़ी दरगाह,एमजी रोड सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया गया और स्थिति की जानकारी ली गई। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में पुलिस बल के साथ साथ जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने बताया कि शहर में अमन- चैन और शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए आज फ्लैग मार्च निकाला गया। ईद पर्व के मद्देनजर यह फ्लैग मार्च किया गया है। जिसमे जिले के पुलिस बल के साथ साथ आरएएफ की एक कंपनी भी मौजूद है। और इस फ्लैग मार्च के जरिए लोगों को संदेश दिया गया है की शहर में अमन चैन और शांति बनाएं रखें ईद का पर शांति के साथ मनाएं। वही पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा ने कहा कि ईद को लेकर शहर में शांति व्यवस्था कायम करने के उद्देश्य से फ्लैग मार्च किया गया है। उन्होंने लोगों से अपील किया कि शांति पूर्वक ईद का त्योहार मनाएं जिससे शहर में अमन चैन और शांति व्यवस्था कायम रहें।