राजगीर में सर्फ व्यवसाई से लूट का पुलिस ने किया उद्भेदन
• 90 हजार नगद, 02 मोबाइल और पल्सर मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार
नालंदा : राजगीर पुलिस ने सर्फ व्यवसाय से हुई लूट कांड का सफल उद्भेदन करने का दावा किया है। राजगीर डीएसपी प्रदीप कुमार ने अपने कार्यालय में आज प्रेस वार्ता का आयोजन कर इसकी जानकारी दी।
डीएसपी ने बताया कि 7 जुलाई को राजगीर थाना क्षेत्र अंतर्गत गिरियक रोड में डाक बाबा पुल के पास दो मोटरसाइकिल पर सवार चार अज्ञात अपराध कर्मियों के द्वारा सर्फ कारखाना के मालिक राजगीर नई पोखर निवासी कुणाल कुमार को पिस्तौल का भय दिखाकर 2 लाख एवं एक लैपटॉप की लूट की गई थी। इस संबंध में राजगीर थाना में कांड दर्ज करते हुए। पुलिस अधीक्षक नालंदा के द्वारा बनाए गए एस आई टी टीम का नेतृत्व करते हुए मानवीय व तकनीकी अनुसंधान की तत्परता से इस कांड का सफल उद्भेदन कर लिया गया है 25 जुलाई को राजगीर थाना क्षेत्र अंतर्गत बजाज शोरूम के पास से इस कांड के 2 अप्राथमिक अभियुक्त दीपनगर थाना क्षेत्र के नवीनगर गांव निवासी रंजीत केवट के पुत्र जितेंद्र कुमार एवं बिहार थाना क्षेत्र के पहाड़पुर निवासी भोला राम के पुत्र कुंदन कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। तथा लूट के कांड का 90 हजार 02 मोबाइल एवं कांड में प्रयोग किया गया 01 पल्सर मोटरसाइकिल को भी बरामद किया गया है। इस मामले में फरार चल रहे चार अन्य अप्राथमिक अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं कांड में लूटी गई अन्य सामानों की बरामदगी हेतु लगातार छापेमारी की जा रही है। छापेमारी दल में राजगीर डीएसपी प्रदीप कुमार के अलावे राजगीर थाना के दारोगा जितेंद्र कुमार, ज्ञानरंजन, डीआईयू की टीम एवं राजगीर थाना की सशस्त्र पुलिस बल शामिल रही।
The post राजगीर में सर्फ व्यवसाई से लूट का पुलिस ने किया उद्भेदन appeared first on IDEACITI NEWS NETWORK.