तेल्हाड़ा पंचायत में जारी है मनरेगा के काम
नालंदा : एकंगरसराय प्रखंड की तेल्हाड़ा पंचायत में मनरेगा से कई काम किये गये हैं। अधूरे कामों को पूरा किया जा रहा है। इन कार्यों में 200 से अधिक मजदूरों को कई दिनों तक रोजगार मिला। जनप्रतिनिधि निष्पक्षता व ईमानदारी के साथ काम कराने का दावा कर रहे हैं। मुखिया प्रतिमा देवी ने बताया कि तेल्हाड़ा व लोदीपुर में अलंग पर मिट्टी भरने का काम किया गया है। इससे किसानों को बरसात के मौसम में काफी लाभ होगा। बरसात के बाद अन्य गांवों में विकास के कार्य किये जाएंगे। पहले से अधूरे पड़े कुछ कार्यों को भी पूरा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मनरेगा का मुख्य उद्देश्य है स्थानीय लोगों को रोजगार मुहैया कराना। पंचायत में इस बात का पूरा ख्याल रखा गया है। पंचायत के ही 200 से अधिक लोगों को काम मिला है। इसमें मशीन का इस्तेमाल नहीं किया गया है।
The post तेल्हाड़ा पंचायत में जारी है मनरेगा के काम appeared first on IDEACITI NEWS NETWORK.