Mahua Live Nalanda: विधिक सेवा प्राधिकार ने दक्ष महिलाओं को प्रशस्त्री पत्र देकर किया सम्मानित

बिहारशरीफ(नालंदा) । जिला विधिक सेवा प्राधिकार के विधिक सेवा सदन में प्राधिकार अध्यक्ष सह जिला जज डा. रमेशचन्द्र द्विवेदी के आदेशानुसार सचिव सह एडीजे मो. मंजूर आलम के निर्देशन व अध्यक्षता में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके तहत जिले के अपने अपने कार्यों में दक्ष तथा प्रेरणात्मक छवि के महिला प्रतिभा के धनी हिन्दी कवित्री डा.रेखा सिन्हा, मॉडल स्कूल प्राचार्या सह समाजसेवी सुनीता सिन्हा,सोगरा हाई स्कूल शिक्षका साहिदा नाज, मशरूम उत्पादक एवं प्रेरक रीता कुमारी, खिलाड़ी प्रिया रानी भाग लिया। कार्यक्रम की शुरूआत समाजसेवी दीपक कुमार के स्वागत समारोह से हुआ। जिन्होंने अपने कविताओं के माध्यम से नारी शक्ति को उद्डित करते हुए सामर्थ का चित्ररण किया। वहीं सचिव ने कहा की इन महिलाओं से ज्ञात होता है की महिला समाज अब पीछे नहीं है। यह इन पांच महिलाओं से संकेत मिल रहा है की इन विद्वता, साहस उद्मिता, समाजसेवा से परिपूर्ण हैं। ये सभी अपने अपने क्षेत्रों के कार्याों के संबोधन के द्वारा उल्लेख करते हुका की समाज की महिलाओं को हिम्मत नहीं हारने और लक्ष्य पर कार्य कर उसे प्राप्त करने की सलाह दी। महिलाएं कहीं से कमजाेर नहीं है। एक सशक्त और शिक्षित महिला से परिवार और देश सशक्त और शिक्षित होगा। जब है नारी में शक्ति सारी तो फिर क्यों नारी को कहें वेचारी परन्तु इस सब के बावजूद नारी जागृति आवश्यक है।