
नालंदा:- बिहार थाना क्षेत्र के नगर निगम के समीप एक महिला ने बीच सड़क अपनी पति की जमकर धुनाई कर दी। महिला को चप्पल से पिटाई करता देख आसपास के लोग दौड़कर किसी तरह दोनों को अलग किया। पति पत्नी एक दूसरे पर अवैध संबध का आरोप प्रत्यारोप लग रहे थे। दरअसल बिंद थाना क्षेत्र के जखौरा निवासी पिंकी देवी ने महिला थाना में पति शेखपुरा जिले के कारे निवासी संजय चौधरी के खिलाफ दूसरी शादी कर लेने का शिकायत दर्ज कराई थी। इसी शिकायत पर दोनों पक्षों को आज थाना बुलाया गया था। थाना गेट पर ही पति को देखकर महिला आग बबूला हो गई और चप्पल खोलकर उसे पर टूट पड़ी। वहीं महिला के अन्य परिवार के सदस्यों ने भी ससुरारी पक्ष को दौड़ा दौड़ा कर सड़क पिटाई करने लगे। एक दूसरे पर मारपीट करता देख पुलिस के जवानों ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को अलग करवाया। महिला का आरोप है कि उसके तीन बच्चे हैं बड़ी बेटी शादी करने की लायक हो गई है, बावजूद यह घर खर्ची नहीं देता है इसी की शिकायत उसने महिला थाना में की थी।जबकि पति का आरोप है कि उसका गांव के एक युवक से अवध संबंध चल रहा था इसी संबंध के कारण 6 माह पहले वह उसके साथ फरार हो गई थी। कई बार आरजू विनती कर लौटने की बात कहीं पर जब वह नहीं लौटी तो दो माह बाद उसने दूसरी शादी कर ली। उधर जब उसके प्रेमी का मन भर गया तो वह उसे छोड़कर फरार हो गया। जिसके बाद पुनः वह रहने के लिए दबाव बनाना चाहती है। सदर डीएसपी नुरुल हक ने बताया कि महिला की शिकायत पर महिला थानाध्यक्ष द्वारा दोनों पक्ष को समझौता के लिए आज बुलाया गया था। आपस में दोनों पक्ष के लोगों को बात करने के लिए थाना से बाहर भेजा गया। इसी दौरान मारपीट करने लगे। दुबारा दोनों पक्ष को बुलाया गया है।