
NALANDA : एसपी अशोक मिश्रा के नेतृत्व में मंगलवार की शाम शहर में सैकड़ों सुरक्षा कर्मियों के साथ फ्लैग मार्च निकालकर नागरिकों को सौहार्द के माहौल में बकरीद मनाने का संदेश दिया। श्रम कल्याण केंद्र से निकाला गया यह फ्लैग मार्च बाबा मणिराम अखाड़ा तक गया ।एसपी अशोक मिश्रा ने बताया कि नालंदा अमनपंसदों की धरती है। यहां दोनों समुदाय के लोग सौहार्द के माहौल में पर्व मनाते हैं। मार्च से संदेश दिया गया है कि पुलिस व प्रशासन पर्व को ले मुस्तैद है। उपद्रवी तत्वों पर पुलिस नजर बनाए हैं। इस मौके पर, लहेरी थानाध्यक्ष दीपक कुमार, सोहसराय थानाध्यक्ष, दीपनगर थानाध्यक्ष, समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी व सुरक्षा कर्मी शामिल थे।