Mahua Live Nalanda: संत विज्ञानदेव जी महाराज के जन्मोत्सव पर रक्तदान शिविर आयोजित।

Mahua Live Nalanda: सद्गुरु सदाफल देव विहंगम योग संस्थान द्वारा सद्गुरु उत्तराधिकारी पूज्य श्री विज्ञान देव जी महाराज के पावन जन्मोत्सव के अवसर पर गुरुवार को स्थानीय रेड क्रॉस सोसाइटी के प्रांगण में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम का शुभारंभ ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने संत विहंगम योग जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। इस मौके पर मंत्री श्री कुमार ने विहंगम योग संस्थान के सदस्यों को शुभकामना देते हुए कहा कि रक्तदान महादान है और संस्थान के सदस्यों ने वर्तमान समय में रक्तदान कर कई पीड़ित लोगों का जान बचाने का महान कार्य किया है आज के समय में जहां लोग अपने को नहीं पहचानते हैं वहां इस संस्थान के लोगों ने दूसरे की जिंदगी बचाने के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन कर सराहनीय कार्य किया है।
विहंगम योग के संयोजक सरजू सिंह तथा पत्रिका प्रभारी देवकांत कश्यप ने कहा कि ईश्वर ने रक्त संचार को हमारे जीवन का आधार बनाया है इस मौके पर विहंगम योग संस्थान के सरजू सिंह, सीता शरण प्रसाद, कपिल प्रसाद, शिव कुमार गुप्ता, जनार्दन सिंह, देव कांत कश्यप, उदय राज सिंह के अलावे रेड क्रॉस सोसाइटी के कोषाध्यक्ष राजेश कुमार, धनंजय कुमार देव, मोहम्मद अखलाक अहमद ,विजय कुमार सिंह, दिनेश कुमार, रंजन कुमार ,विपिन बिहारी,संजय कुमार आदि लोग उपस्थित थे।