Mahua Live Nalanda: राजगीर प्रखंड कार्यालय में प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण सह उपादान वितरण शिविर का आयोजन।

प्रशिक्षण सह उपादान शिविर का किसान भाईयों ने उठाया लाभ
एसडीओ ने कृषि योजनाओं का भरपूर लाभ उठाने पर दिया जोर
Mahua Live Nalanda:-प्रखंड कार्यालय राजगीर के सभागार में रबी महाअभियान सह प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण शिविर सह उपादान वितरण शिविर का आयोजन बुधवार को किया गया। जिसका उदघाटन राजगीर एसडीओ अनीता सिन्हा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शिविर में रबी वर्ष 2021 के विभिन्न योजनाओं सहित प्रखंड स्तर पर लक्ष्य और अनुदान के विषय में जानकारी दी गई। एसडीओ अनीता सिन्हा ने कहा कि सरकार के द्वारा किसानों के लिए अनेक प्रकार योजनाएं जारी है। जिसमें जैविक खेती, कृषि यांत्रिकीकरण, फसल अवशेष प्रबंधन, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, उद्यान योजना, आत्मा योजना, किसान पुरस्कार, बीज ग्राम योजना, मिट्टी जांच एवं साॅल हेल्थ कार्ड योजना, जल जीवन हरियाली कृषि वानिकी सहित अन्य योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। जो किसान भाईयों के लिए लाभकारी है। इन योजनाओं को किसान भाई अपनाकर फसलोंं की पैदावार बढकार, उन्नत फसल का उत्पादन कर सकते हैं। और फसल की पैदावार में बढ़ोतरी कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से इन योजनाओं का समुचित लाभ उठाने पर जोर दिया।
मौके पर राजगीर बीडीओ मिथिलेश बिहारी वर्मा, सीओ संतोष कुमार चौधरी, सीडीपीओ कंचनगिरि, कृषि पदाधिकारी, वनक्षेत्र पदाधिकारी राजगीर अमृतधारी सिंह, प्रखंड कृषि लेखा पदाधिकारी अमित कुमार, कृषि समन्वयक नागेन्द्र कुमार वर्मा, संजय कुमार, अरुण कुमार, राजीव कमल, रंजय कुमार, किसान सलाहकार सत्येंद्र कुमार, अनिल चौधरी, सहित अन्य उपस्थित थे।