
NALANDA :- बिहारशरीफ प्रखंड के ग्राम पंचायत राज मेघी नगवां के दीपनगर गांव निवासी अर्जुन सिंह के 28 वर्षीय पुत्र जितेन्द्र कुमार की मृत्यु कल ट्रेन से कट कर मौत हो जाने की जानकारी मिलते सूचना पाकर परिजनों से मिलने पहुंचे बिहार सरकार के ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री सह क्षेत्रिय विधायक श्रवण कुमार।
आपदा पीड़ित परिवार को पारिवारिक लाभ योजना अंतर्गत सहायता राशि का चेक प्रदान की मृतक के परिजनों को ढाढस बंधाया सांत्वना दी हिम्मत से काम लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के खजाने पर पहला हक आपदा पीड़ित परिवारों का है। आपदा पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद के लिए सरकार हमेशा तत्पर रहती है इस प्रकार के सहयोग से मृतक के आश्रितों को सहायता मिलती है।
मेरी पूरी संवेदना मृतक के परिवार के साथ है हम सभी ईश्वर से मृतक के आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हैं। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अंजन दत्ता पी ओ मनरेगा वरिष्ठ नेता राजेंद्र प्रसाद जदयू के मुख्य प्रवक्ता डॉ धनंजय कुमार देव प्रखंड अध्यक्ष संजय कुशवाहा उपप्रमुख चुन्नीलाल कुशवाहा मुन्ना पासवान प्रदीप मुखिया सुरेश प्रसाद जितेन चौहान संजय कुमार राजेश कुमार रामवृक्ष प्रसाद संतोष मेहता बालचंद पासवान दिनेश साव मुन्ना पासवान सोनू रविदास रविंद्र कुशवाहा संजय प्रसाद कुशवाहा सकलदीप कुमार विनोद कुशवाहा सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहें।