Mahua Live Nala da: पनहर पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया पति शराब कांड में गिरफ्तार।

Mahua Live Nalanda:-पटना पुलिस ने खुदागंज पुलिस के सहयोग से इस्लामपुर प्रखंड के पनहर पंचायत के नव निर्वाचित मुखिया पति आजाद आलम को गिरफ्तार कर पटना ले गई। पटना पुलिस के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार की दीघा थाना कांड संख्या 313/21 के अभियुक्त मुखिया पति आजाद आलम पर अवैध शराब का कारोबार करने का दोषी है। जो पुलिस के नजर से कई माह से फरार चल रहा था।उक्त कांड के अभियुक्त को बड़े ही नाटकीय ढंग से खुदागंज पुलिस के सहयोग से पटना पुलिस गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई।