Mahua live nalanda: जिलाधिकारी ने किया राजगीर तथा इस्लामपुर प्रखंड के मतदान केंद्रों का निरीक्षण।

Mahua live nalanda:- जिला पदाधिकारी नालंदा श्री योगेन्द्र सिंह ने बुधबार को इस्लामपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय ब्रह्म बिगहा,मध्य विद्यालय जैतीपुर,प्राथमिक विद्यालय झारगवां,उत्क्रमित मध्य विद्यालय भेंट बिगहा,आंगनवाड़ी केंद्र नौरंगा तथा उत्क्रमित मध्य विद्यालय अंकुरी बाजार स्थित मतदान केंद्रों तथा राजगीर प्रखंड के राजकीयकृत मध्य विद्यालय बढौना, मध्य विद्यालय पथरौरा तथा उत्क्रमित मध्य विद्यालय नाहु स्थित मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया।उन्होंने उक्त मतदान केंद्रों पर विधि व्यवस्था तथा मतदान प्रक्रिया का जायजा लिया। मतदान केंद्रों में प्रतिनियुक्ति कर्मियों तथा मतदान अभिकर्ता से मतदान प्रक्रिया के संचालन की जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश दिया।