Mahua Live Nalanda: पटना जिला के ज्वेलरी दुकान डकैतों को नालंदा पुलिस ने धर दबोचा।

एक एरोनोटिकल इंजीनियर एवं एक आईटीआई छात्र समेत कुल 5 डकैत गिरफ्तार।
गिरफ्तार डकैत के पास से एक देशी कट्टा, दो जिंदा गोली,14 मोबाईल, एक अंगूठी ,लूट में प्रयुक्त एक बाइक बरामद।
Mahua Live Nalanda:-नालन्दा जिले के बिहार थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक मर्चेंट नेवी के एरोनोटिकल इंजीनियर, एक आईटीआई छात्र समेत कुल 5 डकैत को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार डकैत के पास से एक देशी कट्टा, दो जिंदा गोली,14 मोबाईल, एक अंगूठी ,लूट में प्रयुक्त एक बाइक समेत अन्य समान बरामद किया। इस दौरान डीएसपी सदर डॉ शिब्ली नोमानी ने बताया कि बिहार थाना क्षेत्र के नई सराय निवासी मर्चेंट नेवी में एरोनोटिकल इंजीनियर रोहित राज व सकुन्त कला निवासी आईटीआई छात्र जीतू कुमार के साथ मो इमरान गढ़पर बिहार थाना, गोलू कुमार, आदित्य कुमार, कमल बीघा कतरीसराय थाना को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार इंजीनियर रोहित राज मुंबई के शिप में मर्चेंट नेवी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा है। गिरफ्तार रोहित जुआ में पैसे हार गया था जिसका भरपाई करने के लिए डकैती की घटना में शामिल हो गया है। जबकि छात्र जीतू कुमार दीपनगर के माया देवी कालेज में आईटीआई द्वितीय समेस्टर का छात्र है। उन्होंने बताया कि सभी पटना के शास्त्रीनगर के पाल जबेलर्स में 05 अक्टूबर को लूट की घटना को अंजाम दिया था। जिसके बाद पुनः आज फिर से गढ़ पर मोहल्ले में एकत्रित होकर घटना को अंजाम देने में जुटा हुआ था। डॉक्टर नोमानी ने बताया कि बीती रात सभी अपराधी बड़ी पहाड़ी स्थित एक मकान में डकैती की घटना को अंजाम देने वाले थे।जिसकी भनक लगते ही पुलिस ने कारवाई कर सभी को गिरफ्तार कर लिया।