Mahua Live Nalanda: गंगा जल उद्भव योजना की समीक्षा के लिए राजगीर पहुंचे मुख्यमंत्री।

तय समय पर गंगाजल उद्भव योजना पुरा करें: मुख्यमंत्री
Mahua Live Nalanda:- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार के दिन गंगा जल उद्धव योजना की समीक्षा को लेकर हवाई मार्ग से होते हुए हॉकी मैदान राजगीर पहुंचे। राजगीर पहुँचने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जदयू सांसद कौशलेंद्र कुमार व अन्य कार्यकर्ता ने गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गंगा जल उद्धव योजना की सड़क मार्ग से समीक्षा करते हुए बनगंगा के रास्ते गया के लिए रवाना हुए।
बता दे कि यह योजना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की महत्वकांक्षी परियोजना में से एक अति महत्वपूर्ण योजना है और इस योजना को जल्द से जल्द पूर्ण कराने के लिए कृत संकल्प है। ताकि भू-जल की कमी को दूर कर लोगों को पेयजल आपूर्ति हो सके। गौरतलब है कि गंगा जल उद्धव परियोजना से कुल 190 किलोमीटर लंबी बिछाई जाने वाली पाइप लाइन हाथीदह से सरमेरा, बरबीघा होते हुए गिरियक के घोड़ा कटोरा लाया जायेगा। बताते चलें कि 293 एकड़ में बन रहे इस परियोजना के लिए काम काफी तीव्र गति से शुरू कर दिया गया है। बीते 18 दिसम्बर को इस महत्वाकांक्षी परियोजना गंगा जल उद्धव परियोजना पर मुख्यमंत्री ने मुहर लगाई थी। इस परियोजना को पूर्ण करने के लिए 2836 करोड़ रुपये की लागत लगेगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आगमन को लेकर राजगीर से लेकर गया तक सड़क मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी।