Mahua Live Nalanda: शहीद प्रमोद कुमार सिन्हा की 24 वीं शहादत दिवस में शामिल हुए मंत्री, सांसद व विधायक।

Mahua Live Nalanda:-इसलामपुर पटना रोड मे स्थित प्रमोद एचपी गैस एजेंसी के प्रांगण में गुरुवार को शहीद प्रमोद कुमार सिन्हा की 24 वीं शहादत दिवस मनाया गया। इस अवसर मुख्य अतिथि के रूप आए हुए बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार एवं नालन्दा सांसद कौशलेंद्र कुमार पूर्व विधायक चंद्रसेन प्रसाद के साथ कई जनप्रतिनिधियों ने उनके मूर्ति का माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित श्रद्धांजलि अर्पित दिया।
इस अवसर पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इस श्रद्धांजलि समारोह को सम्बोधित करते हुए ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा की 1996 मे जम्मु कश्मीर में कारगिल युद्ध के दौरान ऑपरेशन रक्षक मे इनके बटालियन ने करीब 300 आंतकवादीयो को मारकर अविश्वसनीय सफलता हासिल किया था। साथ ही प्रमोद कुमार सिन्हा ने देश के खातिर युवा अवस्था में बॉर्डर पर लड़ते कई आतंकवादियों को मारते हुए भारत माता की गोद में सदा के लिए सो गए। नालन्दा के वीर शहीद सपूत का मूर्ती का अनावरण बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा 2004 में किया गया था। नालन्दा के वीर सपूत पर हमलोगो को नाज है। वही सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कहा की हम ऐसे वीर सपूत के माता-पिता को सलाम करते हुए जिन्होंने शहीद प्रमोद कुमार सिन्हा जैसे वीर सपूत को जन्म दिया। इनके महत्त्वपूर्ण योगदान बलिदान को लोग हमेशा याद करें। प्रमोद कुमार सिन्हा ने केवल अपने परिवार के लिए अपने प्राणों की आहुति नहीं दी बल्कि पुरे देश वासियों के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। उन्होंने कहा कहा आज हमलोग देश की रक्षा करने वाले सैनिकों के बदौलत ही हमलोग चैन की नींद सोते हैं। वह नालन्दा जिला के अन्दि पंचायत के मशियां गांव निवासी दशरथ प्रसाद के द्वितीय सपुत्र थे। वह अपने पलटन के नायक थे। वहीं इस अवसर शहीद प्रमोद कुमार सिन्हा के भाई मुकेश कुमार सिन्हा के साथ उपस्थित सभी लोगों एक स्वर मे शहीद प्रमोद कुमार सिन्हा के शहादत दिवस को राजकीय समारोह के रूप मे मनाने के लिए सरकार से मांग किया है। वहीं इस अवसर पर शहीद प्रमोद कुमार सिन्हा की पत्नी रेखा सिन्हा, जदयू नेता शियाशरण ठाकुर विरेन्द्र प्रसाद संजय साहू, कौशलेंद्र शर्मा, विजय प्रसाद, डॉ० उपेंद्र प्रसाद रामप्यारे सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे।