Mahua Live Nalanda: अमृत महोत्सव पर जूनियर साइकिल उत्सव आयोजित

नगर आयुक्त, एसडीओ, डीडीसी के अलावे एसएस बालिका उच्च विद्यालय के छात्राओं ने लिया भाग
Mahua Live Nalanda:-भारत की आजादी का 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविवार को स्थानीय श्रम कल्याण केंद्र के मैदान में अमृत महोत्सव का आयोजन किया गया। इस महोत्सव के अवसर पर बिहार शरीफ स्मार्ट सिटी लिमिटेड के द्वारा जूनियर साइकलिंग उत्सव का भी आयोजन हुआ।
जिसमें नगर आयुक्त, एसडीओ, डीडीसी के अलावे एसएस बालिका उच्च विद्यालय के छात्राओं ने भाग लिया।यह रैली श्रम कल्याण केंद्र के मैदान से शुरू होकर बबूरबन्ना पचासा मोड़ तक गई और वहां से वापस श्रम कल्याण केंद्र के मैदान लौट गई।
साइकिल रैली के दौरान शहर के यातायात थाना प्रभारी एवं उनके सहपाठियों का अच्छा सहयोग रहा।
इस मौके पर एसडीओ कुमार अनुराग ने कहा कि बिहार शरीफ काफी ऊर्जावान शहर होते जा रहा है। आज के इस अमृत महोत्सव में बच्चियों ने बहुत ही उत्साह के साथ भाग लिया है।
उन्होंने कहा कि शहर में इस तरह का आयोजन होते रहना चाहिए। डीडीसी वैभव श्रीवास्तव ने कहा कि आज के इस आयोजन से महिला शहरवासियों को सशक्तिकरण का संदेश मिला है।उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से आपसी एकता का बढ़ता है।नगर आयुक्त अंशुल अग्रवाल ने कहा कि इस साइकिल रैली में एसएस बालिका विद्यालय के छात्राओं का अच्छा योगदान रहा और उन्होंने महिला सशक्तिकरण एवं स्वच्छ वातावरण का संदेश दिया है।उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा नगर वासियों को नई नई योजना का सौगात मिलता रहेगा। इस उत्सव में स्मार्ट सिटी लिमिटेड के पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने भाग लिया।
राकेश वर्मा नालंदा 9334382726