Mahua Live Nalanda: उपेंद्र कुशवाहा का राजगीर में कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत।

Mahua Live Nalanda:-राजगीर स्थित जदयू कार्यालय के पास रविवार को जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा का कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान श्री कुशवाहा ने अपने संबोधन में कहा कि सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार का सर्वांगीण विकास तो हुआ ही है इसके अलावा राजगीर में जो विकास हुआ है वह अद्भुत है। पर्यटन के दृष्टिकोण से राजगीर देश का अनोखा केंद्र है। यहां पूर्व में जो पर्यटक आए हुए हैं। उन्हें वर्तमान समय में अगर राजगीर के जंगली क्षेत्र में भेजा जाए तो उन्हें फ्रांस व पेरिस का रूप दिखाई देगा। उन्होंने कहा कि नेचर सफारी के अंदर जो विकास का कार्य किया गया है वह अद्भुत है ।नेचर सफारी के अंदर ग्लास ब्रिज सहित अन्य तरह की चीजों को विकसित किया गया है जिसे पर्यटक लोग जमकर आनंद ले रहे हैं।उन्होंने राजगीर में हुए विकास कार्यों को आगे देखने का इच्छा जाहिर करते हुए कहा कि आने वाले समय में 2 दिन रुक कर राजगीर का परिभ्रमण करेंगे। इस मौके ग्रामीण विकास मंत्री श्रावण कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री विकास पुरुष के रूप में जाने जाते हैं इन्होंने राजगीर क्षेत्र में जो विभिन्न तरह के विकास के रूप में कार्य किए हैं इसे यहां आने वाले पर्यटक देखते हैं और इस का आनंद लेते हैं अब यहां पर्यटक लोग 1 दिन में राजगीर की पूरी तरह से भ्रमण व अवलोकन नहीं कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि राजगीर के अलावा अन्य पर्यटन क्षेत्रों में भी सूबे की सरकार ने विकास कार्य किया है जो देखने योग है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार हर क्षेत्रों में विकास के कार्य को कर रही है जिसे यहां की जनता भली-भांति देख रही। इस मौके पर सांसद कौशलेंद्र कुमार, जदयू के जिला अध्यक्ष सिया शरण ठाकुर, पूर्व जिला अध्यक्ष बनारसी प्रसाद, मुन्ना कुमार, राकेश कुमार, वीरेंद्र प्रसाद सिंह, चंदन कुशवाहा, हिमांशु पटेल ,राजीव रंजन पटेल, रेणु कुशवाहा, जंग बहादुर कुशवाहा,मीरा कुमारी,मदन चौधरी ,रेखा गुप्ता ,सुभाष कुशवाहा, संजय मेहता, देवेंद्र प्रसाद, बबलू कुमार,मनोज कुमार, सुवेद्र राजवंशी सहित अन्य लोग मौजूद थे ।जबकि मंच संचालन का कार्य जदयू के प्रखंड अध्यक्ष राजाराम सिंह ने किया।