Mahua Live Nalanda:- गांधी मेमोरियल खानकाह उच्च विद्यालय मे विज्ञान प्रदर्शनी समारोह प्रतियोगिता का आयोजन।

Mahua Live Nalanda:-इसलामपुर नगर मे स्थित गांधी मेमोरियल खानकाह उच्च विद्यालय+2 विधालय मे गुरुवार को विज्ञान प्रदर्शनी समारोह प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसका विधिवत उद्घाटन इसलामपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन कुमार अंचलाधिकारी अनुज कुमार एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अहिल्या कुमारी के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस विज्ञान प्रदर्शनी समारोह में विद्यालय के कई छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, सोलर सिस्टम, पर्यावरण संरक्षण से संबंधित एक से बढ़कर कलाकृति बनाकर अपना प्रदर्शन किया। जिसमें प्रथम स्थान दसवीं क्लास के कोमल ज्योति द्वितीय स्थान नवमी क्लास के रोकसार प्रविण एवं मो समीर आलम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सफल हुए सभी बच्चों को प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन कुमार एवं अंचलाधिकारी अनुज कुमार के द्वारा कप शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन कुमार ने छात्र छात्राओं के द्वारा बनाए गए एक से बढ़कर एक कलाकृति मॉडल को देखकर उत्साहित होते हुए विद्यालय के सभी शिक्षकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस तरह का कार्यक्रम सभी विद्यालयों में आयोजन होना चाहिए ताकी छात्र छात्राओं को स्वर्गीन विकास मे सहायक शिद्व होता है। और छात्र छात्राओं का मनोबल मनोबल बढ़ता है। इस समारोह का संचालन सहायक शिक्षक पार्थ सारथी के द्वारा किया गया। इस अवसर पर बाल विकाश परियोजना पदाधिकारी नीलम सिन्हा प्रखंड चिकित्सा प्रभारी वाल्मीकि प्रसाद प्रभारी प्रधानाध्यापक चंद्रशेखर प्रसाद सिंह ,आरिक अशद अंसारी, विधालय के सचिव शैफउद्वीन अब्दाली ,परवेज आलम उर्फ गुड्डू,मो०नैय्यारूल हक,रिजकन बसिर सहायक शिक्षक भरत भुषण ,रजा हुसैन, नीतीश कुमार, मो०फारूक आजम, मो० उद्दीन चिश्ती सहित कई लोग उपस्थित थे।