Mahua Live Nalanda: सिलाव थाना क्षेत्र में रिटायर प्रोफेसर के घर लाखों की चोरी

Mahua Live Nalanda:-सिलाव थाना क्षेत्र के बिच्छाकोल गाँव में गृहस्वामी के घर पर नही रहने का फायदा उठाते हुए चोरों ने लाखों रुपये का समान चुरा लिया।चोरी। धनबाद साइंस कॉलेज से सेवानिवृत्त हुए प्रोफेसर बृजबिहारी शर्मा ने बताया कि वह अभी धनबाद में है। कई ग्रामीणों ने फोन कर हमे जानकारी दिया गया कि घर के मेन दरबाजे का ताला तोड़ दिया गया है और रात में तो चोरी किया ही दिन में भी छत पर चढ़ कर कई बोरी सरसो को ले जाते हुय देखा गया है। उन्होंने बताया कि घर मे लगभग 15 बोरी सरसो,दस बोरी मसूर एवं कांसा पितल का बर्तन रखा था।उन्होंने फोन के माध्यम से घटना की जानकारी सिलाव थानाध्यक्ष को दे दिया है।